'छिछोरों से भरी हुई है 'महाभारत' की पूरी कास्ट..' मुकेश खन्ना के बयान से छिड़ी बहस, निर्देशक पर बड़ा खुलासा!

Mukesh Khanna on Mahabharat- मुकेश खन्ना कई बार कुछ ऐसा कह डालते हैं जो कि हैरान करने वाला होता है। अब उन्होने महाभारत के सभी कलाकारों को लेकर काफी अजीब बातें कह डाली हैं।
रवि चोपड़ा के इस सीरियल ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और आज भी लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मुकेश खन्ना ने अब महाभारत के सभी कलाकारों को छिछोरा कह डाला है।
ऐसा उन्होने क्यों कहा और वो किस विषय में बात कर रहे थे वो आपको चौकाने वाला है। इस दौरान महाभारत के निर्देशक को लेकर भी उन्होने खुलासा किया है कि रवि चोपड़ा अफेयर्स को लेकर क्या कहते थे।
छिछोरों से भरी हुई स्टारकास्ट
मुकेश खन्ना ने कहा कि, महाभारत में कई ऐसे कलाकार थे जो कि अपने अपने किरदारों में खरे नहीं उतरे। मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने कहा कि पूरी टीम छिछोरों से भरी हुई था। रवि चोपड़ा कहते थे कि ''जिस आदमी के सबसे ज़्यादा अफेयर्स होते हैं, वही असली मर्द होता है।'' मुकेश खन्ना ने इस बात का विरोध किया है और उनका कहना है कि वो ऐसा नहीं सोचते हैं। आपके अफेयर्स की संख्या कितनी है इससे आप मर्द नहीं बनते बल्कि आप मर्द तब बनते हैं जब आप अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाते हैं। मुकेश खन्ना की ये बातें अब खबरों का हिस्सा हैं। इस दौरान वो एक गुजराती चैनल से बात कर रहे थे। हाल ही में शक्तिमान को लेकर वो खबरों में आए थे लेकिन ये पूरी तरह से अफवाह ही बनकर रह गई है।
मुकेश खन्ना ने महाभारत में भीष्म पितामाह का किरदार निभाया था और काफी दमदार तरीके से काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि महाभारत में ऐसा भीष्म पितामाह आज तक नहीं हुआ है। फिलहाल मुकेश खन्ना अपनी एक गुजराती फिल्म को लेकर खबरों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











