'मुंह काला करके...', Mukesh Khanna ने Ranveer Allahbadia के अश्लील बयान पर जाहिर किया गुस्सा

Mukesh Khanna Reacts Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया इस समय काफी ज्यादा विवादों में बने हुए हैं और उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता की इंटिमेट लाइफ को लेकर अश्लील सवाल कर दिया था। तभी से लोग उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और साथ ही काफी लोगों ने तो उन पर एक्शन लेने की भी मांग की है। अब इसी बीच मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना का इस पर रिएक्शन सामने आया है।
शक्तिमान के एक्टर मुकेश खन्ना ने इस पर रिएक्शन देते हुए ट्विटर (X) से अपनी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि "यह दुख है कि सक्सेसफुल यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट में इतना भयंकर कमेंट कर दिया है। कुछ तो पेरेंट्स और उनकी इंटिमेट लाइफ को लेकर भी उन्होंने कहा था।"
मुकेश खन्ना ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि पूरा देश उनके इस कमेंट पर अपना गुस्सा निकल रहा है। अब पूरे देश के युवा के पास में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पावर का गलत इस्तेमाल करने की पूरी स्वतंत्रता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी ने लिमिट क्रॉस की हो।"
It is sad that a succesful You tuber like Ranveer Allahbadia made a horrible statement in a program called India got Talent. Something to do with parents and sex. It enraged the whole nation.
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) February 11, 2025
This reflects the undue liberty given today to youth of our country to misuse the… pic.twitter.com/rDZJqQ7Vo7
मुकेश खन्ना ने लिखा कि "यह एक गंभीर अपराध है और इसको हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि आगे चलकर इस तरीके के अश्लील और गैर जिम्मेदार कमेंट ना किए जाए। कोई इनको थप्पड़ क्यों नहीं लगाता है और मेरे पास इन जैसे लोगों के लिए सजा भी है। इनका मुंह काला करके गधे पर बिठाकर पूरे शहर में घुमाओ। आगे से कोई भी ऐसी हिम्मत नहीं करेगा।"


Click it and Unblock the Notifications











