सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर ये क्या बोल गए मुकेश खन्ना- गैर कानूनी... लव जिहाद...

Mukesh Khanna On Zaheer Sonakshi Wedding: बॉलीवुड स्टार्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बीते 7 साल से रिलेशनशिप में थे। इस कपल ने फाइनली बीती 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को वेडिंग रिसेप्शन दिया था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही है और अभी भी इसको लेकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर आम से लेकर खास लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने इस कपल की शादी को लेकर क्या कहा है।
एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मुकेश खन्ना ने दोनों की शादी का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी काम नहीं किया है। मुकेश खन्ना का कहना है कि प्यार का मजहब नहीं होता है और इसे मजहब से ना जोड़ें।
मुकेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इसमें हिंदू-मुस्लिम का एंगल मत डालिए। सोनाक्षी सिन्हा ने उस लड़के से अचानक से शादी नहीं की है। दोनों पिछले 7-8 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ रहने के बाद शादी करने का फैसला किया है। लव-जिहाद का एंगल तब होता है जब कोई छोटी बच्ची को बहला-फुसला लेता है। जब सालभर के अंदर के शादी हो जाती है तब गड़बड़ होती है। ये मसला सेंसटिव और पॉलिटिकल है। क्या हिंदू-मुस्लिम शादी नहीं करते। हमारे समय पर भी कई लोगों ने शादी की है और वो सभी अपनी लाइफ में खुश हैं।'
मुकेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपना अच्छा और करीबी दोस्त बताने के साथ ही उन्हें महान इंसान का टैग दिया है। इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने कहा कि ये शत्रुघ्न सिन्हा के घर का मैटर है।


Click it and Unblock the Notifications