कंगना रनौत के 'आजादी और भीख' वाले बयान पर आया मुकेश खन्ना का रिएक्शन, बोल डाली ये बात!
मुकेश खन्ना को लेकर मशहूर है कि वो काफी बेबाक हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह के मामले पर अपना राय रखते नजर आ जाते हैं। कुछ समय पहले कंगना रनौत आजादी और गांधी पर एक विवादित बयान दिया था जिसका काफी विरोध हुआ था। अब इस पर मुकेश खन्ना का रिएक्शन आया है। कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में भारत की स्वतंत्रता 'भीख' (भिक्षा) थी। इस पर मुकेश खन्ना ने कंगना रनौत को आईना दिखाया है और उनके इस बयान को बचकाना बता डाला है।
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था। उनका कहना था कि कंगना रनौय हाल ही में पद्मश्री मिला था ये उसी का साइड इफेक्ट है। अभिनेता ने लिखा है कि..

"कई लोग मुझसे बार-बार कह रहे हैं कि आपने देश की आजादी पर किए गए कटाक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। क्यों?? तो चलिए मैं आपको बताता हूँ। मैने दे दिया पर शायद पढ़ा नहीं गया।

चापलूसी से प्रेरित
इसलिए मैंने सोचा कि मुझे इसे सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए। मेरे हिसाब से ये बयान बचकाना था। यह हास्यास्पद था। यह चापलूसी से प्रेरित था। मुझे नहीं पता कि यह अज्ञानता था या पद्म पुरस्कार का एक साइड इफेक्ट था.. लेकिन यह बात सभी जानते हैं और यह भी मानते हैं कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था।

अच्छी बात कही है
इसे अलग तरह से तैयार करने की कोशिश करना भी मूर्खता से कम नहीं होगा। किसी के लिए भी।" मुकेश खन्ना की इसके बाद काफी तारीफ हो रही है और लोगों को कहना है कि मुकेश खन्ना ने अच्छी बात कही है।

पद्मश्री सम्मान मिला
कंगना रनौत को लेकर भी मशहूर है कि वो अपने विवादित बयानों के चलते खबरों का हिस्सा रहती हैँ। जैसे ही उनको पद्मश्री सम्मान मिला था उसके बाद से कई बयानों की झड़ी उन्होने लगा थी।

भारत रत्न लेने वाली हैं
लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया था और कहा था कि इस तरह की हरकतें करके वो भारत रत्न लेने वाली हैँ। इस तरह के कटाक्ष उनपर किए गए थे। फिलहाल वो अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











