अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब हुई 'लक्ष्मी', मुकेश खन्ना ने कहा- सभी बेहूदा नाम रखने से बचेंगे

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार की दिवाली रिलीज फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद उठा। करणी सेना से लेकर हिंदू सभा ने भी मेकर्स को फिल्म का नाम बदलने की चेतावनी दी। आखिरकार किसी भी तरह की बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म ना देते हुए मेकर्स ने फिल्म का नाम लक्ष्मी बॉम्ब से बदलकर अब केवल लक्ष्मी कर दिया है।

इस पर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। जो कि वायरल हो रहा है। आज तक चैनल से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा है कि सोशल मीडिया पर मेरी कही हुई बात को मानते हुए अक्षय कुमार ने लक्ष्मी बॅाम्ब का नाम बदलकर लक्ष्मी कर लिया है। ऐसा पहले ही हो जाना चाहिए था। चलो देर आए दुरुस्त आए। मेरे ख्याल से ये सोशल मीडिया की ताकत है जिसने अक्षय कुमार और उनकी टीम को ऐसा करने पर मजबूर किया।

Akshay Kumar

वह आगे कहते हैं कि इससे साफ हो गया है कि आगे कोई भी फिल्म का निर्माता और निर्देशक किसी भी फिल्म का बेहूदा नाम रखने से बचेंगे। अब सभी को समझ आ चुका है कि सोशल मीडिया कि क्या ताकत होती है। इतनी ताकत तो हमने पहले सुशांत केस में महसूस की थी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॅाम्ब को लेकर इस फिल्म पर लव जिहाद का भी आरोप लगाया गया था। साथ ही करणी सेना ने इस फिल्म का नाम बदलने को लेकर मेकर्स को कानूनी नोटिस भी भेजा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X