'कौन है तू, क्या चाहिए..' जया बच्चन की बदसुलूकियों पर टूटा मुकेश खन्ना का सब्र, कह डालीं ऐसी ऐसी बातें

Mukesh Khanna On Jaya Bachchan

Mukesh Khanna On Jaya Bachchan- जया बच्चन हमेशी चिढ़ी चिढ़ी सी रहती हैं और अब लोग लगातार उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। ना सिर्फ मीडिया से बल्कि फैंस के साथ वो बदतमीजी करने से बाज नहीं आती है।

हमेशा उनको वीडियोज हैरान करते हैं और लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हैं। इस वक्त जया बच्चन के इन हरकतों पर दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना का रिएक्शन सामने आया है।

शक्तिमान एक्टर ने filmigyan से बात करते हुए जया बच्चन की मीडिया के साथ ऐसे व्यवहार पर टिप्पणी की है। दरअसल मुकेश खन्ना का कहना है कि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आप उनकी वजह से हैं।

जया बच्चन पर क्या बोले मुकेश खन्ना?

मीडिया पर जया बच्चन के गुस्से को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा, ''आज कल जो पत्रकारों के साथ उनका बिहेवियर है, कौन है तू.. क्या कर रहे हैं आप, क्या चाहिए आपको.. गलत है। आप इनके लिए जी रहे हो सब। राज्य सभा में जो ये बातें करतीं हैं। कभी कभी मुझे लगा कि शायद कुछ बिफर गईं हैं। फैमिली के लोग मुझे आकर सुनाते हैं। मोदी के खिलाफ जानबूझकर बोलना है इसलिए बोल रहे हैं आप? ऐसी ऐसी बहस कर रही हैं जो मुझे नहीं चाहिए। ये मैं सिर्फ जया जी के लिए बोल सकता हूं।'' जया बच्चन को लेकर मुकेश खन्ना का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

मुकेश खन्ना का जया बच्चन पर ये बयान चर्चा में हैं और लोग इसपर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। किसी का कहना है कि मुकेश खन्ना सही कह रहे हैं तो किसी ने उनको गलत कहा है। एक यूजर ने लिखा, ''ये क्या हो रहा है बॉलीवुड में। इस उम्र में लोग एक दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मुकेश खन्ना ने हाल ही में 'महाभारत' धारावाहक के कलाकारों को 'मूर्ख' (fools) कहकर संबोधित किया।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: mukesh khanna jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X