रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण पर भड़के मुकेश खन्ना, न्यूड फोटोशूट पर बोले- उनकी पत्नी भी कंफर्टेबल थीं...

Mukesh Khanna On Deepika Padukone Ranveer Singh Nude Photo Shoot: बॉलीवुज के दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना जो कि शक्तिमान से देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए वो रियल लाइफ में भी अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार मुकेश खन्ना ने दीपिका पादुकोण को अपने निशाने पर लिया है।
मुकेश खन्ना ने हाल ही में रणवीर सिंह की शक्तिमान फिल्म में बतैर लीड कैरेक्टर के लिए कास्टिंग को लेकर बात की। मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को बतौर शक्तिमान कास्ट करने के लिए अपना डिसअप्रूवल दिखाया है। ऐसा मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के विवादित न्यूड फोटोशूट के कारण किया है।
बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, "रणवीर सिंह ने मुझे बताया कि उन्होंने असलीयत में ऐसा नहीं किया था बल्कि "उसने अंडरवियर पहन रखा था और उसने अपनी प्रमोशनल टीम को निकाल दिया था। मैंने उस पर विश्वास किया, लेकिन बाद में, मुझे उसका बयान याद आया मीडिया में, जहां उन्होंने कहा था कि वह इसमें कंफर्टेबल हैं, मेरा कहना है, 'आप कंफर्टेबल हो सकते हैं, लेकिन हम नहीं।"
इसके अलावा, मुकेश ने अपने पति रणवीर के न्यूड फोटोशूट का समर्थन करने और उस पर आपत्ति न जताने के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भी आलोचना की। उन्होंने मीडिया को दिए एक बयान मे कहा, "उनकी पत्नी भी कंफर्टेबल थीं। उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। हर पत्नी आपत्ति करेगी। इतने आगे मत बढ़िए।"
मुकेश ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर ने उन्हें शक्तिमान की भूमिका दोबारा निभाने के लिए मनाने के प्रयास में उनसे संपर्क किया था।
मुकेश खन्ना ने कहा, "सोनी के साथ मेरा भी विवाद है और मैंने एक वीडियो डालकर स्पष्ट किया था कि मैंने रणवीर को भूमिका निभाने के लिए मंजूरी नहीं दी है और इसका कारण यह है कि...रणवीर उस दिन 3 घंटे तक मेरे सामने बैठे रहे लेकिन आखिरकार मुझे उसे बताना पड़ा कि उसके चेहरे पर जो दिखना चाहिए वह नहीं है। वह चंचल दिखता है, जैसे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो दूसरों को बरगलाता हो।"


Click it and Unblock the Notifications