..................... Mukesh Khanna lashes out at Samay Raina for targeting Shaktimaan - Hindi Filmibeat

'कुत्ते की दुम..' समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना, कॉमेडियन ने शक्तिमान पर साधा था निशाना

Mukesh Khanna Slams Samay Raina: समय रैना एक बार फिर से विवादों में हैं और अब मुकेश खन्ना ने उनके जमकर खरी खोटी सुनाई है। गौरतलब है कि एक शो के दौरान समय रैना ने मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान को ट्रोल किया था और कहा था कि, तूने बच्चे मारे हैं।

Mukesh Khanna

इसके बाद बवाल मच गया मुकेश खन्ना सामने आ गए। समय रैना अपनी कॉमेडी के लिए अक्सर विवादों में रहते हैं और कुछ समय पहले एक शो भी बंद हो चुका है। समय रैना ने सीधे तौर पर कहा, ''उस वक्त सब आ गए थे, शक्तिमान आ गया था। शक्तिमान से कौन लड़ेगा भाई? सॉरी शक्तिमान, वो कह रहा था कि ऐसे कंटेंट से बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।

जो लोग शक्तिमान के दौर में थे वो जानते हैं कि उस वक्त अक्सर न्यूज आया करती थी कि बच्चा छत से कूद गया। अरे शक्तिमान तूने बच्चे मारे हैं, तू मुझे क्या बोल रहा है।'' दरअसल समय रैना के शो के विवाद को वक्त जो लोग उनके खिलाफ थे उसको लेकर समय तंज कस रहे थे।

मुकेश खन्ना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

समय रैना के इस वीडियो के वायरल होते ही मुकेश खन्ना ने जवाब दिया है। उन्होने कहा, ''कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है।'' मुकेश खन्ना ने इस कहावत के साथ ये भी समझाया कि ये कहावत किसी जानवर के लिए नहीं है बल्कि उस शख्स के लिए है जो कि गलतियां करने के बाद भी खुद को नहीं सुधारता है। सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना को लेकर चर्चा हो रही है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

मुकेश खन्ना और समय रैना के फैंस भी आपस में भिड़े हुए हैं। मुकेश खन्ना को लेकर भी मशहूर है कि वो अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। बता दें कि शक्तिमान फिल्म को लेकर भी उन्होने रणवीर सिंह को लपेटा था। देखने वाली बात होगी कि क्या समय रैना फिर से उनको लेकर कुछ कहेंगे या नहीं।

Read more about: mukesh khanna samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X