सैफ अली खान के 'आदिपुरुष' रावण बयान पर भड़के मुकेश खन्ना- हिंदू धर्म पर खतरा, सावधान हो जाइए
सैफ अली खान ने रावण के लिए दिए गए बयान को लेकर माफी मांग ली है। फिर भी ये विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार सैफ अली खान पर मुकेश खन्ना ने हमला बोल दिया है। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सैफ अली खान से सवाल करते हुए पूछा है कि रावण को दयालु बनाने का खेल क्यों?
मुकेश खन्ना ने ये भी आगे कहा है कि अब ब्रेकिंग न्यूज ये है कि सैफ अली खान ने लिखित माफी मांग ली है। वाह क्या बात है? इसे कहते हैं अंग्रेजों ने एक खूबसूरत शब्द बनाया है सॅारी। आपको बता दें कि इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने सैफ अली खान को गलत ठहराते हुए उन पर काफी आरोप लगाए हैं।

इन दिनों मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट और वीडियो के जरिए बेबाक तरीके से अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नंबर सैफ अली खान का आया है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि लंकेश कोई गेंद नहीं जिसे आप जैसा चाहें बल्ला घुमा के मार दें। उन्हें नहीं पता कि वो देश के करोड़ों भारतीयों की आस्था से खेल रहे हैं। मुझे ना चाहते हुए भी कहना पड़ रहा है कि हिंदू धर्म खतरे में है। सावधान हो जाइए।


Click it and Unblock the Notifications