बेशरम रंग पर फिर भड़के मुकेश खन्ना, बोले - अगर ये अश्लील नहीं है तो कल आप पॉर्न फिल्म..

mukesh khanna

बेशरम रंग.. शाहरुख खान की फिल्म पठान के इस गाने ने रिलीज होकर जितनी प्रसिद्धि पाई उससे ज्यादा विवादों में घिरा रहा है। आलम ये है कि आज भी लोग इसपर बात कर रहे हैं और कई सितारों के पोस्ट सामने आ चुके हैं। इस वक्त एक खबर सामने आई है कि शक्तिमान फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिर से बेशरम रंग पर हमला बोला है। उन्होने एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

जी हां, मुकेश खन्ना ने अब ये तक कह डाला है कि आगे ये लोग पॉर्न तक बनाएंगे। मुकेश खन्ना ने इसके अलावा ये भी बताया है कि वो इस गाने का विरोध करते हैं। अभिनेता ने लिखा है, "अगर आपको ये अश्लील नहीं लगता! तो कल को आप पोर्न बनाओगे।"

वहीं उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "देखो देखो ये बिकिनी जोगिया रंगी!" इतनी अभद्रता और अश्लीलता!! और तो और गाने के बोल, बोल बोल कर बेशर्म रंग कह कह कर जोगिया रंग का घुमा फिरा नचाकर इस तरह से अश्लील अपमान!!''

इसके अलावा उन्होने लिखा, ''इतना दुस्साहस !!! क्या फिर भी आशा रखते हो कि इस अपने रंग को पवित्र मानने वाले हिंदू इसके ख़िलाफ़ खड़े नहीं होंगे ???? अवश्य खड़े होंगे और खड़े हो भी रहे हैं। अब इस बेशर्म गाने और इस फ़िल्म को ऊपर वाला ही बचाये !!!''

इसके बाद लगातार लोग उनके कमेंट बॉक्स में जवाब दे रहे हैं और उनको समर्थन और विरोध करते नजर आ रहे हैँ। हालांकि इस पोस्ट पर पठान के मेकर्स या किसी स्टार का जवाब नहीं आया है। मुकेश खन्ना को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर हर तरह के मामले में अपनी बात कहते हैं और इनको काफी पसंद किया जाता रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X