'शक्तिमान पर बनेगी 300 करोड़ की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म, जानिए पूरी डिटेल
शक्तिमान टीवी शो 90 के दशक में सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है। बीते कई साल से यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस पर निर्माता मुकेश खन्ना फिल्म बनाने की योजना कर रहे हैं। लंबे समय बाद मुकेश खन्ना ने शक्तिमान फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट अनुसार मुकेश खन्ना ने कहा है कि वह एक बड़े हाई बजट के साथ शक्तिमान को बड़े पर्दे पर लाया जाएगा।
एक वेबसाइट से बात करते मुकेश खन्ना ने बताया है कि वह शक्तिमान शो को टीवी पर नहीं फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा कि मेरे पास यह शक्तिमान का प्रोजेक्ट कई साल के बाद मेरे पास आया है।

कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि इस पर शक्तिमान का दूसरा सीजन बनाना चाहिए। वह आगे कहते हैं कि मैंने सोनी वालों के साथ इसे बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया। यह बहुत बड़ी फिल्म है। तकरीबन 300 करोड़ के करीब की
। फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता है। मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि उन्होंने शर्त रखी है कि कहानी को नहीं बदला जाएगा। मुकेश खन्ना ने अपने तरीके से कहानी को तैयार करवाया है। शक्तिमान कौन बनेगा, इस सवाल के जवाब में मुकेश खन्ना ने कहा कि कोई दूसरा शक्तिमान बनेगा तो देश उसे स्वीकार नहीं करेगा। इस फिल्म को स्पाइडर मैन बनाने वाले बना रहे हैं। लेकिन हमारा शक्तिमान पूरी तरह से देसी होगा।


Click it and Unblock the Notifications












