Besharam rang : दीपिका पादुकोण की बिकिनी पर भड़के मुकेश खन्ना- भारत में इजाजत नहीं, जानबूझकर भगवा..

By Filmibeat Desk

pathaan

Recommended Video

Deepika Padukone को भगवा बिकिनी में Dance करते देख भड़के Mukesh Khanna, Video को बताया बेहूदा

Pathaan Besharam Rang controversy:पठान के बेशर्म रंग सांग में दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर विवाद जारी है। इस सांग पर आरोप है कि जानबूझकर दीपिका पादुकोण के टू पीस का रंग भगवा रखा गया है। इस पूरे मामले पर अभिनेता और निर्माता मुकेश खन्ना ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महाभारत के भीष्म मुकेश खन्ना ने भी इस सांग पर सवाल खड़ा करते हुए सेंसर बोर्ड को सामने ला दिया है। पायल रोहतगी, शर्लिन चोपड़ा के बाद मुकेश खन्ना ने इस गाने को लेकर चल रही बहस में बोला है कि बच्चे टीवी और फिल्म देखकर बड़े हो रहे हैं। इसी वजह से सेंसर बोर्ड को ऐसे गानों को पास नहीं करना चाहिए। अपनी बात को रखते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि सेंसर बोर्ड कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है। जिसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए।

हमारा भारत देश कोई स्पेन नहीं

हमारा भारत देश कोई स्पेन नहीं

मुकेश खन्ना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारा भारत देश कोई स्पेन नहीं है। जो इस तरह के गाने लाएजाए। अभी आधे कपड़ों में गाने बन रहे हैं। इसके कुछ समय बाद बिना कपड़ों के गाने बनने लगेंगे। वह कहते हैं कि सेंसर बोर्ड इस तरह गाने को पास ही क्यों करता है?

भगवा रंग एक धर्म के साथ

भगवा रंग एक धर्म के साथ

दीपिका पादुकोण के भगवा रंग टू पीस पर मुकेश खन्ना ने अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने आगे कहा कि क्या बनाने वाले को पता नहीं था, कि भगवा रंग एक धर्म के साथ बहुत मायने रखता है। यह संवेदनशील है। जिसे हम भगवा कहते हैं जो शिवसेना के झंडे में भी है।

हिंदुस्तान में ऐसा करने की इजाजत नहीं

हिंदुस्तान में ऐसा करने की इजाजत नहीं

हमारे आरएसएस में भी है। अगर यह पता है तो बनाने वाला क्या सोच कर बनाताहै। अमेरिका में आप उनके झंडे की बिकिनी पहन सकते हैं। हिंदुस्तान में ऐसा करने की इजाजत नहीं है। मुकेश खन्ना ने कहा कि पहले इस तरह से बिकिनी बना कर नहीं पहना गया है।

जानबूझकर इस रंग के कपड़े

जानबूझकर इस रंग के कपड़े

भगवा रंग आरएसएस , शिवसेना का भी है। भगवे रंग से जुड़ी मान्यताएं हैं। ऐसे में जानबूझकर इस रंग के कपड़े में गाना रखा गया है। यह किसी गुस्ताखी से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X