..................... सुशांत का आखिरी गाना, बिना फीस के फराह खान ने किया कोरियोग्राफ- डायरेक्टर ने शेयर की RARE तस्वीरें mukesh chhabra thanks to farah khan for sushant singh rajput last movie dil bechara track song choreography - Hindi Filmibeat

सुशांत का आखिरी गाना, बिना फीस के फराह खान ने किया कोरियोग्राफ- डायरेक्टर ने शेयर की RARE तस्वीरें

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब ट्रैक सॉन्ग लॉन्च हो चुका है। ए आर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबरा ने ट्विटर पर इस ट्रैक सॉन्ग से जुड़ी दिलचस्प जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे कोरियोग्राफर फराह खान ने उनकी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल सॉन्ग को फ्री में कोरियोग्राफ किया।

mukesh chhabra

मुकेश छाबरा ने फराह खान को धन्यवाद देते हुए उनसे हुए बातचीत को ट्विटर पर शेयर किया। साथ ही अनदेखी तस्वीरों को भी साझा किया। इस बातचीत के जरिए ये कंफर्म होता है कि दिल बेचारा का टाइटल सॉन्ग फराह खान ने बिना किसी चार्ज किया निर्देशित किया था। इसकी ऑफिशियल जानकारी मुकेश छाबरा ने दी। वहीं फराह खान ने भी उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिया। बता दें मुकेश छाबरा कास्टिंग डायरेक्टर हैं, फिल्म दिल बेचारा से उन्होंने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X