..................... Mukesh Chhabra reveals interesting detail about Salman Khan house and lifestyle. कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra ने किया Salman Khan की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प खुलासा, जानकर दंग रह जाएंगे आप । - Hindi Filmibeat

कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra ने किया Salman Khan से जुड़ा दिलचस्प खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

salman khan

Mukesh Chhabra reveals this secret about Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने तीन दशकों के करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ऐसी है कि एक पब्लिक अपीयरेंस के बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। उनके फैंस से लेकर तमाम लोग उनकी जिंदगी के बारे में हर छोटी से बड़ी चीज जानना चाहते हैं।

जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने देश के सबसे बड़े सुपरस्टार की जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया है और बताया है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी सलमान खान बेहद सिंपल जिंदगी जीते हैं। उन्होंने इतने बड़े स्टार होने के बाद भी सिंपल लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए सलमान खान की जमकर तारीफ की है।

रणवीर अल्लाहबादिया के पोडकास्ट में मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने सलमान खान को बेहद ईमानदार शख्स भी बताया है और कहा कि आज भी व्यस्त होने के बाद भी वो हमेशा सभी लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं।

1बीएचके में रहते हैं सलमान

1बीएचके में रहते हैं सलमान

मुकेश छाबड़ा ने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान जिस फ्लैट में रहते हैं वो सिर्फ 1बीएचके है। उन्होंने कहा- 'सलमान के फ्लैट में एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल, एक छोटी सी जगह है जहां वो लोगों से बात करते हैं। एक छोटा सा जिम और एक कमरा है। ये सलमान खान हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े स्टार हैं।'

ईमानदार हैं सलमान

ईमानदार हैं सलमान

मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा- 'वो ईमानदार हैं और लोग ईमानदारी को गलत समझते हैं। यही समस्या है जब आप ईमानदारी से कुछ कहते हैं तो लोग इसे बहुत अलग तरीके से लेते हैं।'

नहीं पसंद फैंसी चीजें

नहीं पसंद फैंसी चीजें

मुकेश छाबड़ा ने पॉडकास्ट में यह भी कहा कि सलमान खान को फैंसी ब्रांड पसंद नहीं है। वो सबकुछ खाते हैं और एक बेहद सिंपल और साधारण जिंदगी जीते हैं। यह उनकी आर्टिस्टिक प्रोसेस नहीं है, वो हैं ही ऐसे। इतने सालों में भी वो बिल्कुल नहीं बदले हैं।

भगवान के बंदे

भगवान के बंदे

सलमान खान को भगवान का बंदा कहते हुए मुकेश छाबड़ा ने सलमान खान की लॉयलिटी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- हर किसी को इतना प्यार नहीं मिलता। जैसा कि कहते हैं कि भगवान के अपने चुने हुए बंदे हैं और सलमान भी उनमें से एक हैं। हर उम्र के लोग उनसे प्यार करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X