पोती राहा को देखने के लिए तरस गए मुकेश भट्ट, नहीं किया गया था आलिया भट्ट की शादी में इनवाइट

Mukesh Bhatt

Mukesh Bhatt not invited Alia Bhatt wedding: महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट का एक वीडियो सामने आया है इसमें जो खुलासे उन्होने किए हैं वो आपको हैरान कर देंगे। इस वीडियो से पता चला है कि आलिया भट्ट की शादी में मुकेश भट्ट को बुलाया ही नहीं गया था।

ये खुलासा होने के बाद सभी हैरान हैं। मुकेश भट्ट ने खुले तौ पर इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि, वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में होना चाहते थे।

इसके अलावा वो ये भी बोले के वो आलिया से काफी प्यार करते हैं और उनकी आंखे तरस गई हैं राहा को देखने के लिए। इस वीडियो सामने आने के बाद महेश भट्ट के साथ साथ पूरे परिवार पर सवालिया निशान लगा दिया है।

मुकेश भट्ट ने खोले कई राज

मशहूर फिल्ममेकर मुकेश भट्ट एक पॉडकास्ट में थे और उनके पूछा गया था कि, ''क्या आपको बुरा लगा कि आपको आलिया भट्ट की शादी में नहीं बुलाया गया?'' मुकेश भट्ट ने कहा, मैं दोगला दिखूंगा अगर मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा। मुझे बिल्कुल बुरा लगा क्योंकि मैं आलिया से बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। आलिया ही क्यों शाहीन से सनी से बहुत अटैचमेंट है। आलिया की शादी की खबर मिली तो मैने कहा मेरी बच्ची की शादी है, मैं वहां होना चाहता था। जब मुझे न्यूज मिली की वो प्रेग्नेंट है और उसका बच्चा हुआ तो मेरी आंखे तरस गईं उसके बच्चे को देखने के लिए।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

मुकेश भट्ट के इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हर घर में भारतीय नाटक।'' एक ने लिखा, ''हो सकता है उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया हो।''' एक ने लिखा, ''शादी में अंकल को नहीं बुलाया, क्यों?'' एक ने लिखा, ''यह उसका स्पष्ट संदेश है कि वे तुम्हें अपने जीवन में नहीं चाहते हैं !!!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: mukesh bhatt alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X