EXCLUSIVE PICS: एक और बॉलीवुडिया शादी की तैयारियां, भट्ट परिवार में आई खुशियां
बॉलीवुड में भट्ट परिवार एक ऐसा परिवार है जो मिसाल है। सब एक साथ रहते हैं और एक ही कंपनी को संभालते हैं। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट इस कंपनी के मालिक हैं जिसका नाम है विशेष फिल्म्स जो कि मुकेश भट्ट के बेटे विशेष के नाम पर पड़ी है।
मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी ने आज पारिवारिक समारोह में सगाई कर ली। पूरा परिवार बांद्रा के एक होटल से बाहर तस्वीरें खिंचवाते दिखा। साक्षी ने लंदन से पढ़ाई की है।

फिल्मों से जुड़े रहने में साक्षी की दिलचस्पी है लेकिन वो कैमरे के आगे नहीं, कैमरे के पीछे काम संभालना चाहती हैं। वो अपने पिता मुकेश भट्ट की तरह प्रोड्यूसर बनना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू में मुकेश भट्ट ने कहा था कि क्या पता आप भट्ट परिवार की तीसरी पीढ़ी को एक साथ देख पाएं - एक्टर आलिया, डायरेक्टर विशेष और प्रोड्यूसर साक्षी।
इस समारोह में साक्षी की तीनों बहनें - पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट नहीं दिखीं। फिलहाल विशेष फिल्म्स् कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है जिनमें आशिकी और सड़क सीक्वल मुख्य हैं। देखिए सगाई के बाद की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












