मुकेश अंबानी की होली पार्टी में रौनक जमाने आए ये सितारे, प्रियंका, शिल्पा, माधुरी का लुक देख कहेंगे वाह

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani Holi Bash: मुकेश अंबानी ने हाल ही में जामनगर में अपने बेटे की प्री- वेडिंग सेरेमनी की थी। इस सेरेमनी में देश-विदेश से मेहमान आए थे। अभी अंबानी फैमिली के फंक्शन की चर्चाएं रुकी नहीं थीं कि अब मुकेश अंबानी ने अपने हर में होली पर्टी का आयोजन रखा है। बता दें कि इस पार्टी में एक नहीं बल्कि कई सितारों ने शिरकत कर पार्टी की रौनक को बढ़ा दिया है। चलिए देखते हैं कि इंडस्ट्री के कौन-कौन से मेहमान हुए हैं शामिल।

बता दें कि यह होली पार्टी एंटीलिया में हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे जलवा बिखेरते नजर आए। बता दें कि ईशा अंबानी ने बुल्गारी के साथ मिलकर इस पार्टी को रखा था। वहीं इस होली पार्टी में छाई नजर आईं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा। जी हां, प्रियंका के देसी लुक पर सभी की आंखें टिक गईं। उन्होंने न्यूड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इसी के साथ ही मल्टी कलर नेकलेस और उनके स्टाइलिश लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी की ब्रांड वर्ल्डवाइड एंबेसडर हैं। इससे यह तो साफ होता है कि प्रियंका खास इस इवेंट के लिए भारत आई हैं।

माधुरी ने जीता दिल
वहीं बात माधुरी की करें तो उन्होंने को-ऑर्ड सेट को कैरी किया है। इसी के साथ ही खूबसूरत नेकलेस और खुले बालों में वे पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस इवेंट में वे अपने पति के साथ पोज देती नजर आईं।

अथिया शेट्टी
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी होली पार्टी में दिखीं। इस दौरान उन्होंने बहुत ही खूबसूरत न्यूड कलर का डिजाइनर आउटफिट कैरी किया था। एक्ट्रेस के लुक्स की सभी ने जमकर तारीफ भी की है।

शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा जल्वा तो आयुष्मान भी यूं आए नजर
शिल्पा शेट्टी इस पार्टी में धोती और श्रग में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने खूबसूरत नेकलेस कैरी किया था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उनके कर्ली हेयर्स उनकी पर्सनालिटी पर चार-चांद लगा रहे थे। वहीं आयुष्मान खुराना सफेद रंग के कोट-पैंट में नजर आए। एक्टर की शानदार पर्सनालिटी ने खूब वाहवाही बटोरीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X