रैंप पर मुकेश अंबानी की बड़ी बहू ने बिखेरा जलवा, श्लोका मेहता के इस अवतार पर फिदा हुए लोग

Shloka Mehta Ramp Walk- मुकेश अंबानी की परिवार की खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर सभी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते ही छा जाती हैं। इस वक्त हम राधिका मर्चेंट की नहीं बल्कि मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता का बात करने वाले हैं।
श्लोका मेहता ने स्टाइलिश अवतार में रैंप पर जलवा बिखेरा है और वीडियो सामने आते ही वो छा गया है। श्लोका का ऐसा अंदाज आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। अक्सर देखा जाता है कि राधिका के साथ साथ श्लोका की तस्वीरों को लोग पसंद करते हैं।
कैसा है वीडियो?
वायरल हो रहे इस वीडियो श्लोका मेहता ने काफी शानदार ड्रेस पहनी हुई है और वो काफी खुश नजर आ रही है। इस दौरान उनको रैंप पर वॉक करते हुए और पोज देते हुए देखा जा सकता है।
कहीं वो बैठकर तो कहीं खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवा रही है। आकाश अंबानी के साथ लंबे समय तक डेट करने के बाद श्लोका ने उनको अपना हमसफर बनाया था। इस वीडियो को ambani_family90 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। हमेशा की तरह लोगों के कमेंट्स श्लोका के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
अनंत राधिका की शादी के बाद चर्चा में आईं श्लोका मेहता के इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स की बरसात की है। एक यूजर ने लिखा, ''शानदार लग रही है।'' एक का कहना था, ''अंबानी परिवार की बड़ी बहू।''
एक ने लिखा, ''बेहद सुंदर।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं। हालांकि श्लोका की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर सामने नहीं आया है। श्लोका मेहता को लेकर मशहूर है कि वो काफी लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











