प्रेग्नेंट बहू को लेकर बार बार सिद्धिविनायक पहुंच रहे हैं ससुर मुकेश अंबानी, लोग बोले- अरे मांगना क्या चाहते

Mukesh Ambani Siddhivinayak: देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर इन दिनों नए मेहमान के आने की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच एक बार फिर से मुकेश अंबानी बेटे आकाश और प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाते देखा गया।
कुछ ही दिनों पहले जहां मुकेश अंबानी बेटे आकाश, पोते पृथ्वी और बहू श्लोका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे तो वहीं अब एक बार फिर से उन्हें यहां पूजा अर्चना करने के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान भी मुकेश अंबानी प्रेग्नेंट बहू-बेटे और पोते के साथ ही दिखाई दे रहे थे।
ऐसे में नेटिजंस कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं कि आखिर मुकेश अंबानी बार बार क्या मांगने के लिए सिद्धिविनायक पहुंच रहे हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के क्वालिफायर से पहले अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे थे।
मुकेश अंबानी इस दौरान सफेद कुर्ते पायजा में में नजर आए. उन्होंने अपने पोते पृथ्वी को गोद में उठाया हुआ था। वहीं नन्हे पृथ्वी भी अपने दादू मुकेश अंबानी की गोद में काफी खुश नजर आए। पृथ्वी ने कूल स्काई ब्लू टी शर्ट और रेड शॉर्ट्स पहनी थी। आकाश अंबानी भी सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। वे इस दौरान ग्रीन टी शर्ट पहने स्पॉट हुए।
श्लोका मेहता भी अपने ससुर मुकेश अंबानी, पति आकाश अंबानी और बेटे पृथ्वी के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। श्लोका मेहता इस दौरान समरी लुक में नजर आईं। उन्होंने कूल सूट-प्लाजो पहना था। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज कलर का दुपट्टा पेयर किया था। श्लोका ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और नो मेकअप लुक रखा था। श्लोका मेहता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आईं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











