मुकेश अंबानी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर किया ये खास वीडियो

आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का 75 वां जन्मदिन है। पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहे है। देश विदेशों से भी बड़े-बड़े राजनेता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अभी तक अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नितीश कुमार, शरद पवार, शत्रुघ्न सिन्हा, योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रप ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट करके प्रधानमंत्री मोदी को खास बधाइयां दी हैं।
इन सितारों ने किया प्रधानमंत्री मोदी को विश
जहां तमाम राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं तो सितारे कैसे पीछे रह जाएं। बता दें कि इस खास मौके पर बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान, अजय देवगन, आमिर खान, आलिया भट्ट, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, कंगना रनौत, महेश बाबू, कमम हासन, रजनीकांत समेत तमाम नामी हस्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी है।
#WATCH | "It is my deepest wish that Modi ji should continue to serve India when independent India turns 100...", says Chairman & Managing Director of Reliance Industries Limited, Mukesh Ambani, on PM Modi's 75th birthday
— ANI (@ANI) September 17, 2025
He says, "Today is a festive day for 1.45 billion… pic.twitter.com/u2NJSTMV3R
प्रधानमंत्री मोदी को मुकेश अंबानी ने दी खास बधाई
बता दें कि जहां अभिनेता और राजनेता दोनों ही शामिल हों तो वहां बिजनेसमैन कैसे पीछे रह जाएं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को मुकेश अंबानी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक खास वीडियो बनाया है। मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन 1.45 अरब भारतीयों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को आदरणीय और प्रिय नेता बताया है। मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि मेरी इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 साल पूरे करे तब तक मोदी जी देश की सेवा करते रहें। मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि- यह महज एक संयोग नहीं है कि मोदी जी का अमृत महोत्सव भारत के अमृत काल के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











