..................... Mukesh Ambani Wife Nita Ambani Started her career 800 rs And Now she is millionaire - Hindi Filmibeat

Nita Ambani: आसान नहीं रहा नीता अंबानी का सफर, 800 रुपए की नौकरी से...करोड़ो की मालकिन बनने में बीती उम्र!

Nita Amban

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और बिजनेस वुमन नीता अंबानी के बारें में हमेशा की खबरें वायरल होती रहती हैं। कभी नीता अपनी मंहगी साड़ियों के लिए सुर्खियों में होती हैं तो कभी अपने फोन और अपनी डाइट को लेकर। आज हम आपको नीता अंबानी के करियर और यहां तक पहुंचने वाले सफर के बारें में बताएंगे कि किस तरह से उन्होंने अपना काम किया।

नीता अंबानी का करियर-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, नीता अंबानी की पहचान सिर्फ मुकेश अंबानी की पत्नी के तौर पर नहीं है बल्कि उनका अपना खुद का एंपायर है जिसमें रिलायंस फाउंडेशन से लेकर धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन, फुटबॉल लीग और अब लेटेस्ट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर शामिल हैं।

आपको बता दे कि नीता अंबानी शादी से पहले नीता दलाल थीं। साल 1985 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी हो गई, इसके बाद वह नीता दलाल ने नीता अंबानी बन गई। शादी के बाद करीब एक साल तक नीता अंबानी ने एक स्कूल में टीचर की जॉब की। उनकी सैलरी महज 800 रुपये महीना होती थी।

सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने बताया था कि नीता अपनी सैलरी उन्हें दिया करती थी, जिससे घर में डिनर के पैसे देने होते थे। लेकिन नीता अपने काम और अपनी जॉब को लेकर काफी मेहनती थी इसीलिए आज यहां तक पहुंची हैं। जाहिर है कि सफर हमेशा ही आसान नहीं होते हैं।

नीता अंबानी के सफल बिजनेस-

नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को तब जॉइन किया, जब कंपनी जामनगर में रिफाइनरी के अंदर एक टाउनशिप विकसित कर रही थी। उस समय उन्होंने टाउनशिप के रोजाना के काम हैंडल करने शुरू कर दिए। फिर साल 2003 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना के साथ ही वह एक सफल बिजनेस वुमन और फिलेंथ्रेपी की लिस्ट में शामिल हो गईं। कहते हैं ना कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है और नीता अंबानी भी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X