Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता को मिला 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24', लोगों ने जताई खुशी

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही खबरों में रहती हैं कभी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर तो कभी अपने कामों को लेकर। इस बार नीता अंबानी अवॉर्ड को लेकर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में नीता अंबानी को 'सिटीजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड 2023-24 अवॉर्ड मिला है, जो कि एक बड़ा सम्मान है।
नीता अंबानी को मिला अवॉर्ड-
हाल ही में नीता अंबानी को 'रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे' की तरफ से 'सिटीजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड 2023-24 मिला। यह पुरस्कार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाकर समाज में नीता के स्थायी योगदान के लिए मिला है।
इस अवॉर्ड के दौरान मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बहुत प्यारी लग रही थी। हमेशा ही तरह इस दौरान भी पीच कलर के सूट में नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके चारों ओर कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को डैंगलर्स, लहराते बाल, न्यूड लिपस्टिक, कोहल-रिम्ड आईज और बिंदी सहित मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था।
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के फैन पेज ने इस इवेंट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से पता चलता है कि इस खास इवेंट में नीता अंबानी का पूरा परिवार शामिल हुआ। नीता के पति मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट और कई अन्य लोग भी मुंबई के 'ताज पैलेस' में मौजूद थे।
कुछ समय पहले नीता ने जीता खास अवॉर्ड-
नीता अंबानी अपने पति की तरह की सफल बिजनेसवुमन हैं। कुछ समय पहले, नीता अंबानी ने 'फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला' का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उनके काम की मान्यता के लिए दिया गया था। एक फैन पेज द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में नीता को अवॉर्ड प्राप्त करते समय अपनी करीबी दोस्त और राजनेत्री स्मृति ईरानी के साथ पोज देते हुए देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications
