..................... Mukesh Ambani wife Nita Ambani has Diamond handbag, you will be shocked after hearing price - Hindi Filmibeat

Nita Ambani: हीरो से जड़े शानदार हैंडबैग की मालकिन है नीता अंबानी, कीमत सुनकर लगेगा झटका

Nita Ambani

Nita Ambani: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास कई सारी अनोखी, मंहगी और अलग चीजें हैं। इसमें सब मे से एक नीता अंबानी (Nita Ambani) का हैंडबैग भी है। इस हैंडबैग (Nita Ambani Diamond handbag) के बारें में बहुत कुछ कहा जाता है लेकिन इस बेशकीमती हैंडबैग की कीमत सुनकर किसी भी आम इंसान को झटका लग सकता है।

नीता अंबानी के पास हीरो का हैंडबैग-

बैसे तो ईशा अंबानी की मां और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास बैग का शानदार और अच्छा कलेक्शन हैं। परंतु इस सबमें नीता अंबानी का पास एक ऐसा बैग है जिसकी चर्चा हमेशा होती है।

दरअसल कुछ वक्त पहले नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें वो करिश्मा और करीना कपूर के साथ व्हाइट कलर की आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी।

लेकिन तस्वीर में जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो नीता अंबानी के हाथ में नजर आ रहा सुंदर सा हैंडबैग है। जो काफी महंगा है। ये हैंडबेग नीता अंबानी के कलेक्शन का सबसे कीमती बैग है।

सूत्रों की मानें तो नीता अंबानी के इस बैग में 240 हीरे जड़े हुए हैं और ये बैग 'हर्मीस हिमालय बिर्किन कंपनी' का है। जो अफ्रीकी मगरमच्छ की खाल से बनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बैग की कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये है।

इस बैग की कीमत में एक आम इंसान बैसे तो अपना घर और गाड़ी ले सकता है। पर नीता अंबानी तो देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी है और उनके मंहगी मंहगी चीजों का काफी शौक है इसीलिए उनके पास ऐसी कई सारी चीजें हैं।

ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी की जिंदगी-

ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी बैसे तो किसी सेलिब्रिटीज से कम नहीं है क्योंकि आए दिन नीता अंबानी सुर्खियों में छाई रहती हैं। नीता अंबानी के पर्स से लेकर उनकी साड़ियों की कीमत की चर्चा होती रहती हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता की खुबसूरती के चर्चे भी मशहूर हैं, जाहिर है कि नीता इस उम्र में भी बेहद प्यारी दिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X