सेलेब्स को टक्कर देने वाली मुकेश की पत्नी नीता अंबानी के पास है 396 करोड़ रुपए की कीमत वाला फोन? जानिए पूरा सच

Nita Ambani: भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)की पत्नी नीता अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, अपने अजीबो-गरीब शौक, अपने खुबसूरत अंदाज और अपनी परंपराओं को सभांल कर रखने के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी बड़े बड़े सेलिब्रिटीज को अपने लाइफ स्टाइल से टक्कर देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ईशा अंबानी (Isha Ambani)की मां नीता अंबानी (Nita Ambani)के पास दुनिया का सबसे महंगा फोन है। इसके पीछे का सच क्या है इसके बारें में आज हम आपको बताएंगे।
नीता अंबानी का पास 396 करोड़ का फोन-
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास कई महंगी चीजें हैं, जिनमें से एक 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' है, जिसकी कीमत लगभग 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 396 करोड़ रुपए है। हालांकि, नीता के पास महंगा फोन होने की अफवाहें फर्जी हैं।
'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी के आईफोन की कहानी पूरी तरह से फर्जी है। 'रिलायंस इंडस्ट्रीज' के सूत्रों के अनुसार, यह पुष्टि हो गई है कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास 'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' नहीं है।
इसी रिपोट में ये भी साफ कर दिया है कि इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि नीता अंबानी कौन सा फोन इस्तेमाल करती हैं क्योंकि नीता अंबानी ने इसको लेकर कभी कोई बात नहीं की है और ना ही किसी भी फोटोज और वीडियो से उनका फोन लीक हुआ है।
कैसा है 396 करोड़ वाला पिंक डायमंड फोन-
जिस फोन की चर्चा हर तरफ होती है और जिसको लेकर कई सारी अफवाहें बाजारो से लेकर सोशल मीडिया तक चलती हैं, उसको लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी 'फाल्कन सुपरनोवा' ने आईफोन 6 को कस्टमाइज किया है और दुनिया का सबसे महंगा फोन बनाया है।
'फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड' 24-कैरेट सोना चढ़ाया हुआ आईफोन 6 है और इसके पीछे की तरफ एक बड़ा पिंक हीरा जड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, इस शानदार फोन में प्लैटिनम कोटिंग भी है। ऐसे में फोन की कीमत 48.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर होना स्वाभाविक है। फोन 2014 में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
