VIDEO: दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, किमती तोहफों के साथ दिया आशीर्वाद

Mukesh Ambani Hospital Visit Deepika Padukone

Mukesh Ambani Hospital Visit Deepika Padukone: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती 8 सितंबर को बेटी के माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इस कपल के घर में किलकारी गूंजने के बाद उन्हें लगातार फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी बेटी से मिलने के लिए देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी का अस्पताल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी के अस्पताल पहुंचने पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटीज काफी खुश हैं। अब मुकेश अंबानी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ही उनकी बेटी से मिले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल के बाहर मुकेश अंबानी अपनी कार में टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आए।

मुकेश अंबानी के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बच्ची की मुंह दिखाई 101 करोड़ रुपये से होगी।' एक यूजर ने लिखा है, 'नए माता-पिता को बधाई।' एक यूजर ने लिखा है, 'मुकेश अंबानी काफी डाउन टू अर्थ है।' एक यूजर ने लिखा है, 'इन लोगों का जलवा है।'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी और शादी के 6 साल बाद ये कपल माता-पिता बना है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी में बताया था कि वह सितंबर में पेरेंट्स बनने वाले हैं। बताते चलें कि एक दिन पहले दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी जिसमें वह नवजात बच्ची को सीने से चिपकाए नजर आईं। इसको लेकर दावा किया गया कि ये दीपिका पादुकोण की बेटी की तस्वीर है। हालांकि, ये तस्वीर फेक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X