1000 करोड़ी 'महाभारत'.. KHAN सुपरस्टार के बाद.. फिल्म से जुड़ा ये बड़ा नाम!
Recommended Video

आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर के इस सपने में उनका साथ दे रहे हैं भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी। जी हां, अंबानी इस 1000 करोड़ी फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं।
तीन स्टार्स.. पहली बार एक साथ.. पहली झलक से ही सुपरहिट!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाभारत एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसके अंतर्गत 3 से 5 फिल्में बनाई जाएंगी। आमिर खान ने इसके लिए 10-15 साल का वक्त रखा है। हर फिल्म अलग अलग निर्देशकों द्वारा बनाया जाएगा। जबकि आमिर पांचों भाग से जुड़े रहेंगे।

2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. ये फिल्म रिलीज होते ही आमिर खान अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'महाभारत' में लगने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम भी शुरु हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications