VIDEO: जीजा आनंद संग मस्ती कर रहे थे आकाश, भरे इवेंट में मुकेश अंबानी ने खींचा बेटा का हाथ और...

Mukesh Ambani Aakash Ambani Video: देश भर में हर किसी की जुबान पर एंटीलिया में हुई बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के चर्चे हैं। इस सगाई की इनसाइड वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं इस वीडियो एक वीडियो में मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश की जिस अंदाज में बहूरानी श्लोका के साथ रहने के लिए कहा वो बेहद दिलचस्प है।
वायरल हो रहे हैं इनसाइड वीडियो
दरअसल, वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीता अंबानी राधिका का आरती के थाल से स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो हुआ शाायद की किसी की नजर में आया हो। अंबानी फैमिली अपनी वैल्यू के लिए दुनिया भर में मशहूर है। पूरा का पूरा परिवार एक साथ आकर कैमरों को पोज देते है और हमेशा एक दूसरे का हाथ थामे ही नजर आता है।
मुकेश अंबानी ने खींचा बेटे का हाथ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां नीता अंबानी और मुकेश अंबानी श्लोका का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं आकाश अंबानी अपनी जीजा आनंद को गले में हाथ डाले मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्लोका नीता अंबानी के साथ पूजा का सामान लिए खड़ी नजर आ रही हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी बेटे को पहले आखों से बहू श्लोका के पास खड़े होने के इशारा करते फिर खुद ही बेटे का हाथ पकड़ते हैं और उन्हें श्लोका के पास कर देते हैं।
वैल्यूज के लिए मशहूर अंबानी फैमिली
मुकेश अंबानी का ये अंदाज दिल को छू लेने वाला है। इसके साथ ही जिस अंदाज में आकाश ने पापा मुकेश का कहना माना वो भी काबिल-ए-तारीफ ह। अंबानी फैमिली अपनी इन्ही वैल्यूज और ट्रेडिशन के लिए मशहूर भी है।


Click it and Unblock the Notifications











