Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की फाइनल हुई डेट, इस दिन लेंगे सात फेरे

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी को देश का सबसे अरबपति बिजनेसमैन कहा जाता है। लेकिन साल 2024 उनके लिए नई खुशियां लेकर आया है। दरअसल जल्दी ही उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि अंबानी परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
लेकिन कुछ दिन पहले आईआईटी बॉम्बे में एक प्रोग्राम के समय पर आकाश अंबानी ने साल 2024 उनके परिवार के लिए काफी खास होने वाला है, इस बात को लेकर इशारा कर दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि अनंत अंबानी दूल्हे राजा बनने वाले हैं। हालांकि इस वक्त उन्होंने शादी की तारीख को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की थी।
लेकिन अब आपको बता दें की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल खुद सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेरेमनी के इनविटेशन कार्ड की झलक शेयर की है।
हालांकि इससे पहले राधिका और अनंत अंबानी की सगाई एंटीलिया में हुई थी। गुजराती रीति रिवाज के अनुसार एंटीलिया में गोलधना और चुनरी विधि पूरी की गई थी। सगाई के अवसर पर अंबानी परिवार की तरफ से एक सरप्राइज डांस परफॉर्मेंस भी हुई। दोनों का रोका 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में की गई थी।
इस पोस्ट के मुताबिक राधिका और अनंत की प्री वेडिंग सेरेमनी मार्च 2024 के पहले हफ्ते में शुरू होने वाली है। इतना ही नहीं इस कार्ड पर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की तरफ से हाथ से लिखा हुआ नोट भी दिखाई दे रहा है। कार्ड के अनुसार अनंत की वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए गुजरात के जामनगर को चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications