मुकेश अंबानी ने बताया अनंत अंबानी के गॉडफादर का नाम, स्टेज पर आए शाहरुख खान तो चौक गई जनता

anant ambani shahrukh khan

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के दौरान धमाका काफी तगड़ा हुआ था। इस दौरान शायद ही ऐसा कोई सितारा था जो कि नजर ना आया हो। क्या शाहरुख, क्या सलमान या फिर आमिर खान.. स्टेज पर इन सितारों ने ऐलान कर दिया कि ये मौका काफी खास है।

लेकिन अब मुकेश अंबानी ने शाहरुख खान और अनंत अंबानी के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। अब, पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मुकेश और नीता अंबानी ने शाहरुख खान को अनंत अंबानी के 'गॉडफादर' के रूप में पेश किया है।

जी हां, ये बात पूरी तरह से सही है, हालांकि मुकेश अंबानी ने ऐसा क्यों कहा ये देखने वाली बात होगी। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शाहरुख खान को स्टेज पर बुलाना था। मुकेश अंबानी का बस इतना कहना है कि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि अनंत का कोई गॉडफादर भी है।

तभी शाहरुख खान मंच पर आए और दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख को अनंत के गॉडफादर के तौर पर देखकर सभी लोग काफी हैरान थे।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''शाहरुख खान.. अनंत के गॉडफादर, क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''ये तो पूरे बॉलीवुड के गॉडफादर हैं।'' एक ने लिखा, ''शाहरुख खान से ही बॉलीवुड की पहचान है।'' एक का कहना था, ''ये आखिरी स्टार है।'' एक ने लिखा, ''वाह.. मेरे रोंगटे खड़े हो गए।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इन कमेंट्स पर शाहरुख खान रिएक्ट करते हैं या नहीं।

वर्कफ्रंट

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार साबित हुआ है। इस साल पठान और जवान जैसी फिल्मों के साथ उन्होने धमाका किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिर से धमाका होगा और ये काफी तगड़ा धमाका होगा।

Read more about: anant ambani shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X