..................... Mukesh Ambani's wife Nita Ambani dances on 'Raghupati Raghav' at the launch of 'NMACC' - Hindi Filmibeat

Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी ने 'NMACC' के लॉन्च में 'रघुपति राघव' पर किया शानदार डांस

Nita Ambani

Nita Ambani: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के चलते चर्चा में रहते हैं। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी लाइम लाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, हाल ही में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 31 मार्च 2023 को अपने एक बड़े सपने को पूरा करते हुए 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' का भव्य उद्घाटन किया, इस दौरान नीता ने अपने शानदार डांस ने सबको चौका दिया।

बता दे, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के इस खान कार्यक्रम में फिल्मी सितारों ने अपने अपने अंदाज से खुब रंग जमाए। सितारों से भरे इस इवेंट में इंडियन सेलेब्स के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टार्स ने भी हिस्सा लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं। अंबानी फैमिली के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से नीता अंबानी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह 'रघुपति राघव राजा राम' गाने पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान नीता ने अपने डांस के साथ-साथ खूबसूरती से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जो रेड एंड गोल्डन लहंगे में बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रही थीं। जाहिर है कि नीता हमेशा ही अपने खास अंदाज के चलते हर किसी के दिलों में खास जगह बनाकर रखती हैं।

बात नीता अंबानी के लुक की करें तो, वैसे नीता अपने किसी भी फैमिली फंक्शन के दौरान अपने शानदार आउटफिट और क्लासी लुक से सबको इम्प्रेस कर देती हैं। इस बार कल्चरल आर्ट सेंटर की ओपनिंग के लिए नीता ने एक ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसपर गोल्डन कलर का थ्रेडवर्क किया गया था। हालांकि, उनका बड़ा एमराल्ड हार सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था, जो नीता के लुक में रॉयल टच एड कर रहा था। नीता बेहद प्यारी लग रह थी।

'NMACC' की बात करें, तो इस सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कक्षाएं शामिल हैं। इसमें प्रतियोगिताओं, शिक्षकों के लिए पुरस्कार, साक्षरता कार्यक्रम और दुनिया भर से सर्वश्रेष्ठ संगीत, रंगमंच, ललित कला आदि शामिल होंगे।

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X