Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ दुबई में मनाया अपना जन्मदिन

Anant Ambani: सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी की जन्मदिन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अंनत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ दुबई में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों का काफी पसंद कर रहे हैं।
जाहिर है कि, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 28 साल के हो गए हैं। अपने विनम्र स्वभाव और जानवरों के प्रति प्रेम के लिए जाने-जाने वाले अनंत की सगाई वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से हुई है।
अंबानी खानदान के इस युवा बिजनेसमैन ने सगाई के बाद दुबई में अपनी मंगेतर राधिका के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अनंत अंबानी ने दुबई में राधिका मर्चेंट और कुछ दोस्तों के साथ अपना 28वां जन्मदिन मनाया।
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने इस तस्वीरों को साझा किया है। इनमें देखा जा सकता है, अनंत का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था, जिसमें सिंगर आतिफ असलम के स्पेशल परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया था।
अन्य तस्वीर में राधिका और उनके दोस्त दुबई में अनंत के बर्थडे लंच का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। व्हाइट ड्रेस में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाहिर है कि, राधिका तो हमेशा ही अपने लुक और अपने शानदार अंदाज से सबको दीवाना बनाती रहती हैं।
वहीं पिछले साल अनंत ने जामनगर स्थित 'रिलायंस टाउनशिप रिफाइनरी' में अपना 27वां जन्मदिन मनाया था। यह कार्यक्रम सितारों से भरा हुआ था और इसमें सिंगर शान व हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा जैसी हस्तियों ने कुछ शानदार परफॉर्मेंस दिए थे।
गौरतलब है कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 2018 में प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी की थी। प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी के दौरान ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ अपने परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियों में आई थीं। वहीं अनंत ने राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में राधिका को प्रपोज किया था और 19 जनवरी 2023 को अनंत ने राधिका मर्चेंट से परिवार वदोस्तों के बीच अपने आवास 'एंटीलिया' में सगाई कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
