Shloka Mehta: मुकेश अंबानी की बड़ी बहू दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप की तस्वीरें हुई वायरल

Shloka Mehta: मुकेश अंबानी के बड़ी बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनने वाली हैं, सोशल मीडिया पर बेबी बंप वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं और यूर्जस इनको बधाई दे रहे हैं। यह बेबी बंप वाली तस्वीरें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी की हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, भारत के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों अपनी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस इवेंट में फिल्मी दुनियां से लेकर टॉप बिजनेसमैन तक कई सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, और इस शाम को और भी शानदार बनाया।
अब इसी पार्टी के दौरान अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका अंबानी भी नजर आए। श्लोका की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक बार फिर मां बनने वाली हैं, जाहिर है कि तस्वीरों में श्लोका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों को कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी में मीडिया के सामने पोज देते देखा गया, जहां श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
हाल ही में, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। पृथ्वी अंबानी के बाद अब उनके परिवार में एक और नया मेहमान आने वाला है। दोनों की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।
इस प्यारे कपल के लुक के बारें में बात करें तो इस इवेंट में आकाश अंबानी हरे रंग के कुर्ते में हैं और उनकी पत्नी श्लोका ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है । अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हेवी ज्वेलरी भी कैरी किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications