Isha Ambani: मुकेश अंबानी की बेटी और दमाद की सादगी ने जीता सबका दिल, दोनों डिनर डेट पर पहुंचे ऐसे कपड़ो में

Isha Ambani: अंबानी परिवार को आज के वक्त में कौन नहीं जानता होगा, हर कोई इनके बारें में सब जानता है होगा क्योंकि आए दिन अखबारों से लेकर टीवी तक हर तरफ इनको लेकर कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं। ऐसे में इस बार मुकेश अंबानी की बेटी और दमाद अपनी सादगी की वजह से चर्चा में आए हैं, दोनों को बीती रात डिनर डेट पर देखा गया।
जाहिर है कि, मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं और उन्होंने अपने बच्चों आकाश अंबानी-ईशा अंबानी व अनंत अंबानी को भी यही सिखाया है। अक्सर उनके पब्लिक अपीयरेंस में इसकी झलक भी देखने को मिलती है।
16 अप्रैल 2023 को नए-नवेले माता-पिता ईशा अंबानी व आनंद पीरामल बांद्रा में अपने डिनर डेट के दौरान एक साथ स्पॉट किए गए और उसी की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
कपल के साथ उनके कुछ दोस्त भी थे, जिनके साथ उन्होंने वीकेंड में कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद लिया। ईशा व आनंद दोनों आउटिंग के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए और उनकी सादगी ने हमारा दिल जीत लिया।
अपनी डिनर डेट के लिए ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने कैजुअल लुक के लिए नाइटवियर पहनने का विकल्प चुना था। ईशा को ब्राउन कलर के प्रिंटेड सिल्क नाइटसूट में देखा गया। दूसरी ओर, आनंद ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर का लोअर पहने हुए थे।
गौरतलब है कि, ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी की तरह है और उनकी प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। बहुत प्यार करने वाला जोड़ा अपने अटूट प्यार के साथ हमारा दिल जीत रहा है। 12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी ने अपने नाम के आगे 'पीरामल' जोड़ा था, जब उन्होंने मुंबई में अल्टामाउंट रोड पर अपने आलीशान घर 'एंटीलिया' में अपने सोलमेट आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications