Mukesh Ambani: बहु श्लोका और बेटे आकाश के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे मुकेश अंबानी, पोते का दिखा क्यूट अंदाज

Mukesh Ambani reached Siddhivinayak temple : देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे और इस दौरान मुकेश अंबानी की गोद में उनका पोता पृथ्वी भी दिखाई दिया।
मुकेश अंबानी परिवार संग गए मंदिर-
पिछले कुछ दिनों में मुकेश को अपने बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के साथ कई बार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया है।
इसी क्रम में एक बार फिर मुकेश ने अपनी बहू, बेटे व पोते संग भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। 24 मई 2023 को एक पैपराजी इंस्टाग्राम पेज से कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए हैं।
इस वीडियो में कड़ी सिक्योरिटी के बीच मुकेश अंबानी को अपने बेटे आकाश, प्रेग्नेंट बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करके मंदिर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया।
इस दौरान, श्लोका लैवेंडर कलर के कुर्ता सेट में सिंपल लुक में नजर आईं, वहीं पृथ्वी येलो कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट और रेड शॉर्ट्स में क्यूट लग रहे थे। मुकेश ने इस मौके पर एक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था और आकाश व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए।
सिद्धिविनायक मंदिर पर अंबानी तीसरी बार-
आज पहली बार नहीं हैं जब मुकेश अंबानी ऐसे मंदिर गए हो, यह इस महीने में तीसरी बार है, जब अंबानी फैमिली सिद्धिविनायक मंदिर गई है। इससे पहले, 21 मई 2023 को पैपराजी ने अंबानी परिवार को प्रसिद्ध मंदिर में स्पॉट किया था। इससे पहले एक बार और हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। लगातार इस तरह से अंबानी परिवार का मंदिर जाना कई सारे लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है जो मुकेश परिवार संग मंदिर जा रहे हैं बार बार।


Click it and Unblock the Notifications












