छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

Mukesh Ambani- Radhika Merchant: अंबानी परिवार हमेशा ही खबरों में रहता है, कभी अपने बिजनेस को लेकर तो कभी अपने घर में होने वाली पार्टीज और फंक्शन को लेकर। हाल ही में सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के दो सदस्यों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा सकता है कि मुकेश अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ बद्रीनाथ पहुंचे हैं।
मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट तस्वीरें-
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अंबानी परिवार के सदस्यों की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहते हैं।
इसी बीच इंटरनेट पर मुकेश अंबानी और उनकी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दोनों बद्रीनाथ धाम भगवान के दर्शन करने पहुंचे हैं।
उत्तराखंड के बद्रीनाथ में 'बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति' के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ 'BKTC' के पूर्व सीईओ बीडी सिंह ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया। इस दौरान, बिजनेसमैन को फूलों की माला पहनाई गई थी। बाद में सभी ने कैमरे के लिए पोज दिए।
वहीं लुक की बात करें तो, इस दौरान, जहां मुकेश अंबानी व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे और मैरून कलर की जैकेट पहने हुए दिखे, वहीं राधिका येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए नो-मेकअप के साथ कंप्लीट किया था।
ईश्वर पर अंबानी परिवार का खास लगाव-
ईश्वर से अंबानी परिवार का खास लगाव है, हमेशा ही देखा जाता है कि अंबानी परिवार को कोई ना कोई सदस्य किसी ना किसी तीर्थ स्थान पर जाता रहता है। खास कर मुकेश अंबानी अक्सर मंदिरों पर जाते रहते हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी हर साल पवित्र मंदिर का दौरा करते हैं। पिछले साल भी अक्टूबर महीने में उन्होंने राधिका के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ में बाबा महाकाल व बद्री भगवान के दर्शन किए थे।


Click it and Unblock the Notifications
