मुकेश अंबानी ने पोते के बर्थडे पर मंगाया इतना स्पेशल केक, नहीं देखा होगा आजतक! बच्चों के लेकर पहुंचे गए सितारे

pritvi ambani birthday bash

Prithvi Ambani Birthday Bash: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर पर आए दिन किसी का किसी चीज का जश्न मनाया जाता है। हाल ही में बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के बाद अब मुकेश अंबानी ने अपने पोते पृथ्वी अंबानी के बर्थडे बैश का आयोजन किया। पोते के दूसरे बर्थडे के मौके पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक के तमाम दिगग्जों ने शिरकत की।

पृथ्वी अंबानी आकाश अंबानी और श्लोका के इकलौते बेटे हैं। इस मौके पर आकाश और श्लोका अपने बेटे के बर्थडे पर काफी कूल लुक में दिखाई दिए। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान दोनों मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर पृथ्वी अंबानी के बर्थडे बैश की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। सेलिब्रेशन के लिए मुंबई के 'जियो गॉर्डन' को चुना गया है। पृथ्वी की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों के साथ शामिल हुए।

आकाश और श्लोका ने बेटे के बर्थडे के लिए पेंगुइन-थीम वाले विंटर वंडरलैंड थीम को चुना था। बर्थडे वेन्यू के बाहर आकाश टील ब्लू कलर की कैजुअल शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं श्लोका स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने इसे शर्ट से लेयर किया हुआ था।

इस दौरान पृथ्वी का बर्थडे केक भी काफी स्पेशल और काफी बड़ा था। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विंटर वंडरलैंड थीम वाला ये केक पूरी टेबल पर ही सेट था। कमेंट सेक्शन में फैंस का कहना है कि उन्होंने आज तक इतना बड़ा केक नहीं देखा है।

हमने भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा और उनके बच्चे कविर क्रुणाल पांड्या के साथ भी देखा। हमारे पैपराजी ने नताशा स्टेनकोविक की तस्वीरें भी शेयर कीं, जो अपने बेटे अगस्त्य के साथ पहुंची थीं।

इसके अलावा, फिल्म निर्माता करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X