धूम-धाम के साथ मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने किया गणपति विसर्जन, बहु राधिका मर्चेंट भी आई नजर

Nita Ambani: हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव को लेकर देश भर में काफी धूम-धाम देखने को मिली। फिल्मी सितारों से लेकर अंबानी परिवार तक ने इस बार गणपति का स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से किया, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। इस बीच अब गणपति विर्सजन की तस्वीरें और वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक नीता अंबानी (Nita Ambani) के गणपति विर्सजन की झलक देखने को मिली।
नीता अंबानी से गणपति विर्सजन-
नीता अंबानी का एक वीडियो ANI के ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी नीता अंबानी लाल साड़ी पहने हुए लोगों को अभिवादन करते हुए नजर आ रही हैं।
आपको बता दे नीता अंबानी का ये वीडियो गणपति विसर्जन का है। जिसका उन्होंने भव्य आयोजन किया था, इस दौरान कई सितारे भी बप्पा को विदा करने के लिए इस जश्न में शामिल हुए थे।
वहीं इसके अलावा ओरहान अवात्रामणि ने भी अंबानी के गणपति विसर्जन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में ओरी ब्लू कलर का कुर्ता पहने हुए बप्पा के सामने बैठकर पोज दे रहे हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए ओरी ने लिखा ,-एंटीलिया चा राजा। तस्वीरों में ओरी के पीछे गणपति बप्पा की विशाल मूर्ति नजर आ रही है। जिसे बहुत ही खूबसूरत से सजाया गया है।
इसी के साथ सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि अंबानी फैमली के गणपति विसर्जन में उनके घर की छोटी बहु राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी शामिल हुए हैं।
अंबानी परिवार ने किया बप्पा का स्वागत-
हर साल की तरह इस साल भी देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का अपने घर पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राजनेता से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया था। सोशल मीडिया पर इसकी शानदार झलक देखने को मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications