राखी सावंत की मां के इलाज में मुकेश अंबानी ने बढ़ाया मदद का हाथ, बिल में मिला डिस्काउंट

पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर परेशानियां झेल रही राखी सावंत की मां की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है। वह पिछले काफी दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी हालत के बारे में मीडिया से बात करते समय कई बार राखी सावंत भावुक हो जाती हैं और कैमरे के सामने रोते हुए अपना दर्द बयां करती हैं। बॉलीवुड से कई सेलिब्रिटीज ने राखी सावंत की मां जया भेड़ा के इलाज में मदद का हाथ बढ़ाया है। अब राखी की मदद के लिए मुकेश अंबानी आगे आए हैं। अस्पताल के बिल में राखी सावंत को डिस्काउंट दिया गया है। इस बाबत राखी सावंत ने खुद ही पैपराजी के सामने खुलासा किया। हालांकि इस दौरान राखी ने सिर्फ 'अंबानी जी' कहा, किसी का नाम नहीं लिया।

‘अंबानी जी’ ने बढ़ाया मदद का हाथ :
राखी सावंत की मां कैंसर से पीड़ित थी और बाद में उनको ब्रेन ट्यूमर की बीमारी होने का भी पता चला है। ऐसे में उनके इलाज के लिए मदद का हाथ मुकेश अंबानी ने भी बढ़ाया है। अपनी मां के हेल्थ के बारे में बात करते समय राखी ने पैपराजी से कहा, "मैं अंबानी जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अंबाजी जी मदद कर रहे हैं। अस्पताल का जो ज्यादा प्राइस है, उसे कम करके मम्मी को हर 2 महीने के लिए क्रिटीकेयर अस्पताल में एडमिट कर रहे हैं।" राखी ने आगे कहा, "मम्मी किसी को पहचान भी नहीं पा रही हैं।" हालांकि इस दौरान राखी ने नाम तो नहीं लिया लेकिन सिर्फ 'अंबानी जी' कहकर उन्हें संबोधित किया।

मराठी बिग बॉस से बाहर आते ही लगा था झटका :
राखी सावंत को मराठी बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ही झटका लगा था। उन्हें बाहर आने के बाद अपनी मां के बीमार होने की जानकारी मिली थी। राखी ने उस समय अस्पताल से ही रोते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था जिसमें पीछे उनकी मां भी दिखायी दे रही थी इस वीडियो में राखी ने कहा था, "आते ही मुझे पता चला कि मम्मी ठीक नहीं है। हम अभी अस्पताल में हैं। मम्मी को कैंसर है और अब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया है। आप प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए।"

आदिल दुर्रानी संग शादी को लेकर था विवाद :
राखी सावंत पिछले काफी समय से अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थी। राखी सावंत की शादी की फोटो वायरल होने के बाद राखी ने तो शादी से जुड़े सभी सबूत दे दिये थे लेकिन आदिल इस शादी को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं थे। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने फोन पर आदिल दुर्रानी से बात की जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत संग अपनी शादी को स्वीकार किया।


Click it and Unblock the Notifications











