बहू राधिका मर्चेंट के साथ डिनर पर गए मुकेश अंबानी ? घंटों करते रहे बातें, VIDEO देख लोग बोले- बेटी की तरह...

अंबानी परिवार आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बना रहता है। बता दें कि अंबानी परिवार को अकसर इवेंट्स में देखा जाता है। इस दौरान अंबानी फैमिली के लुक्स और स्टाइल की जमकर तारीफ होती है, लेकिन इसके अलावा कोई अन्य इनसाइड वीडियो कभी किस इवेंट का सामने नहीं आया। वहीं हाल ही में एक मुकेश अंबानी का बहू राधिका मर्चेंट के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी बहू राधिका मर्चेंट के साथ एक इवेंट में गए हैं वह ना सिर्फ इवेंट एंजॉय करते हैं बल्कि जमकर खाने का भी लुफ्त उठाते हैं।
बहू के साथ डिनर करते दिखे मुकेश अंबानी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी बड़े ही कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वह वॉक करते हुए बहू राधिका मर्चेंट के पास जाते हैं। मुकेश अंबानी बहू राधिका से डिनर करने के लिए कहते हैं। वहीं राधिका अपने ससुर के साथ खड़े होकर किसी मुद्दे पर बड़ी ही गंभीरता से बातें करती नजर आती हैं। वहीं मुकेश अंबानी अपनी बहू को भी समझाते नजर आते हैं।
वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स
वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच का बॉन्ड कितना अच्छा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुकेश अंबानी अपनी दोनों बहुओं को बेटियों की तरह रखते हैं कोई फर्क नहीं करते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- राधिका घर की लाडली बहू है इसलिए सभी उसका घर की छोटी बेटी की तरह ख्याल रखते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











