मुकेश अंबानी की बड़ी बहु श्लोका मेहता की हुई शानदार गोद भराई, क्यूट तस्वीर हुई वायरल

Shloka Mehta

Shloka Mehta's baby shower: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बड़ी बहु और आकाश अंवानी की पत्नी श्लोका मेहता की हाल ही में बड़ी धूमधाम से गोदभराई हुई हैं। इस गोदभराई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि श्लोका कितनी प्यारी लग रही है इस पार्टी के दौरान।

श्लोका मेहता की गोद भराई-

दरअसल अंबानी परिवार के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से श्लोका की गोदभराई की तस्वीर वायरल की है। इसमें देखा जा सकता है कि, मॉम-टू-बी श्लोका मेहता अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान श्लोका काफी खुश हैं और उनका लुक भी काफी प्यारा है।

गोद भराई में श्लोका का लुक-

श्लोका ने इस इंटीमेट बेबी शॉवर पार्टी के लिए अपने लुक को सिंपल रखते हुए पिंक कलर की प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी थी। अपने नो मेकअप लुक को खुले बालों और एक फ्लोरल टियारा के साथ कंप्लीट करते हुए होने वाली मां श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, ये उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी में चार-चांद लगाने का काम कर रहा था।

गोद भराई से पहले किए सिदि्विनायक दर्शन-

श्लोका मेहता पिछले कुछ दिनों में दो बार अपने पति आकाश अंबानी, बेटे पृथ्वी अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंच ​चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इसकी कई सारी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस दौरान श्लोका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

गौरतलब है कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता की प्रेग्रेंसी की खबरें तब सामने आई जब वह 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में पहुंची थी और इस दौरान वह, गोल्डन कलर की साड़ी के साथ दुपट्टे को स्टाइल किए हुए काफी रॉयल लग रही थीं, उन्होंने अपना बेबी बंप भी जमकर प्लॉंट किया था, सोशल मीडिया पर यूर्जस ने श्लोका के लिए दुआएं भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X