Radhika Vidaai Video: विदाई में बहू राधिका मर्चेट से भी ज्यादा रोए मुकेश अंबानी, थामे नहीं थमे आंसू

Mukesh Ambani Crying At Radhika Merchant Vidaai: देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी संपन्न हो चुकी है। शादी की रस्में और सेलिब्रेशन पिछले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में थे। जहां इस शादी पर पल पल हर किसी की नजरें बनी हुई थीं तो वहीं शादी की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच राधिका की विदाई का वीडियो भी सामने आया है।
विदाई के दौरान क्या राधिका भावुक हुईं? ये सवाल लोगों के मन में हैं। अगर आप भी विदाई का वीडियो देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो इस सेरेमनी का एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है।
राधिका मर्चेंट की विदाई सेरेमनी का एक भावुक कर देना वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में जहां राधिका बाबुल का घर छोड़ते हुए इमोनल लग रही हैं। वहीं, अंबानी परिवार में शामिल होने की खुशी भी उनके चेहरे पर हैं। हालांकि इस भी दिलचस्प बात है कि इस दौरान मुकेश अंबानी इस दौरान दुल्हनिया राधिका से भी ज्यादा भावुक दिखाई दे रहे थे। मुकेश की आंखों से इस दौरान आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वीडियो में, राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ चलते हुए अपने चावल फेंकने की पारंपरिक रस्म निभाती नजर आ रही।
विदाई सेरेमनी के लिए राधिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सिंदूरी लाल लहंगा पहना था। लहंगे में जटिल असली सोने का काम है, जो उसकी भव्यता को बढ़ाती है। लहंगे के डिजाइन का आईडिया पारंपरिक आभो (कुर्ता) और कच्छ, गुजरात के ट्रेडिशन से लिया गया था। परफेक्ट मैच देने के लिए राधिका ने खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी औरबालों को गजरे से सजाया था।
विदाई का जो वीडियो सामने आया है, इसमें राधिका अपने पति अनंत के साथ चलती नजर आ रही है। वीडियो में उनके चावल फेंकने वाली रस्म का मार्मिक क्षण कैद नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट की ब्राइडल एंट्री भी काफी लुभावनी थी। शानदार सफेद और लाल रंग का पहनावा, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक तत्वों का पूरी तरह से मिश्रण था, राधिका का लुक दुल्हन की सुंदरता का प्रतीक था। जैसे ही राधिका ने प्रवेश किया, सिंगर श्रेया घोषाल ने लाइव प्रस्तुति दी थी।


Click it and Unblock the Notifications