रिसेप्शन में मुकेश अंबानी ने लगवाए अपनी ही समधन के नाम के नारे, सुनते ही छूटी अनंत राधिका की हंसी, VIDEO

anant Radhika wedding

Anant Radhika Reception Video: अनंत राधिका के शादी के साथ ही रिसेप्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बात दें कि बीते दिन भी राधिका और अनंत का एक रिसेप्शन रखा गया था जिसमें खासतौर पर मीडिया कर्मियों को बुलाया गया था। बता दें कि इस खास मौके पर नीता अंबानी ने सभी का जमकर स्वागत किया। इस के साथ ही उन्होंने अपने पूरे परिवार से भी मिलवाया। साथ ही परिवार ने भी एक-एक करके सभी का आभार जताया।

राधिका मर्चेंट की मां ने जताया आभार
वहीं दोनों के रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी स्पीच दे रहे होते हैं। इतने में ही वह अपनी समधन को बुला लेते हैं वहीं नीता अंबनी भी अपनी समधन से कहती हैं कि आप भी कुछ कहिए। वहीं शर्माते हुए राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट सभी को आने के लिए धन्यवाद देती हैं वह कहती हैं कि आप सभी परिवार हो यहां आए हो आशीर्वाद देकर जाना और खाना खाकर ही जाना। इसके बाद वह धन्यवाद कह देती हैं।

समधन के नाम के लगे नारे
समधन की स्पीच सुनकर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी बेहद ही खुश हो जाते हैं। इतने में ही मुकेश अंबानी अपनी समधन का नाम पुकारने लगते हैं। वह माइक पर जोर-जोर से चिल्लाते हैं शैला भाभी की इतने में ही पैपराजी रिप्लाई देते हैं जय। फिर 'शैला भाभी की जय' के नारे लगने लगते हैं। जैसे ही जैसे ही राधिका और अनंत सुनते हैं दोनों ही हंसने लगते हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

मिल रही सोर्स के मुताबिक राधिका अनंत का भारत में फंक्शन पूरे होने के बाद अंबानी परिवार लंदन जाएगा। कहा यह जा रहा है कि वह लंदन जाकर पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन और फंक्शन करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X