फैमली संग सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, साथ में नजर आएं पृथ्वी, आकाश और श्लोका अंबानी

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हमेशा ही अपने परिवार संग कहीं ना कहीं धूमते जाते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी अपने परिवार मतलब बहु श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथ साथ पोते पृथ्वी अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमली की इस मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि, भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा, उनका जमीन से जुड़ा स्वभाव अक्सर तब देखा जाता है, जब वे मंदिरों का दौरा करते हैं और विनम्रतापूर्वक सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद मांगते हैं।

10 मई 2023 को मुकेश अंबानी को उनके बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते पृथ्वी के साथ स्पॉट किया गया। चारों का परिवार एक साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने गया था। छोटे राजकुमार पृथ्वी को अपने पिता के कंधे पर सवार देखा गया और वह सबसे प्यारे लग रहे थे।

दर्शन के लिए मुकेश व आकाश व्हाइट ड्रेस में ट्विन कर रहे थे और श्लोका को प्रिंटेड को-ऑर्डिन सेट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते देखा गया। इस दौरान जिस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा वह था पृथ्वी और आकाश की क्यूट तस्वीरे, पापा और बेटा की शानदार बॉन्डिंग सबको पसंद आ रही थी।

इससे पहले भी कई बार मुकेश अंबानी की परिवार संग कई सारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे हैं। 5 मई 2023 को अंबानी परिवार के फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें मुकेश अंबानी पोते पृथ्वी को अपनी बाहों में लिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया, इसके अलावा जब जब अंबानी परिवार साथ आया सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X