..................... Mukesh Ambani became romantic in a gathering with Nita Ambani, video created a stir on the internet! - Hindi Filmibeat

Nita Ambani के साथ भरी महफिल में रोमांटिक हुए Mukesh Ambani, वीडियो से इंटरनेट पर मचा बवाल!

mukesh ambani nita ambani viral video

Nita Mukesh Amabni Romantic Video- अंबानी परिवार कई बातों के लिए जाना जाता है और कई बार वो कुछ ऐसा कर डालते हैं जिसका अंदाजा भी लोगों को नहीं होता। अनंत और राधिका का शादी में कई ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनको लेकर शायद आपको यकीन नहीं होगा।

अब एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी रोमांटिक अंदाज में स्टेज पर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी काफी सीरियस हैं और बैकग्राउंड में 'गीत हमारे प्यार के' गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

सभी जानते हैं कि नीता एक शानदार क्लासिकल डांसर हैं लेकिन मुकेश अंबानी भी उनकी साथ बखूबी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीता और मुकेश दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन आ रहे है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दुनिया का खून चूस कर गाना गा रहे हो।'' एक ने लिखा, ''मुकेश एक सच्चे अभिनेता लगते हैं।'' एक ने लिखा, ''नीता जी बहुत सुंदर।'' एक ने लिखा, ''मुकेश भाई आज पता चला रिचार्ज महंगा क्यूं हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ रतन टाटा जी ने शादी नहीं की....।'' एक ने लिखा, ''दोनों लोग बेहतरीन लग रहे हो।''

कई वीडियोज आए सामने

अनंत-राधिका की शादी के दौरान ये पहला वीडियो नहीं है जो कि वायरल हुआ है। इस तरह के कई ऐसे वीडियो हैं जो कि सामने आए थे और अंबानी परिवार ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था। देखकर ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से ये लोग प्रैक्टिस कर रहे थे। फिलहाल आप देखिए नीता और मुकेश अंबानी का ये रोमांटिक वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X