ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी- वायरल हो गई फोटो
अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने कोई ना कोई भारत से न्यूयॉर्क जाता रहता है और भारत के सबसे रईस आदमी मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ अभिनेता से मिलने पहुंचे हैं। इस समय ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वक्त ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर मौजूद थीं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। ऋषि कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि इसके लए शुक्रिया और मैं भी आपसे प्यार करता हूं।
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से ऋषि कपूर अपना इलाज करा रहे हैं जो लगभग पूरा हो चुका है। इसके पहले शाहरुख खान, आमिर खान, विकी कौशल और दीपिका पादुकोण भी उनसे मिलने पहुंच चुके थे।

बता दें कि ऋषि कपूर को इंडस्ट्री में काफी प्यार और सम्मान दिया जाता है और यही कारण हैं कि सभी उनके पास जा रहे हैं। ऋषि कपूर के भारत लौटने का इंतजार उनके फैंस कर रहे हैं और उनको फिर से किसी फिल्म का हिस्सा बने देखना चाहते हैं।
फैंस लगातार उनके लिए दुआ करते हैं और यही कारण है कि कुछ समय ऋषि कपूर ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा था। आखिरी बार उनको फिल्म मुल्क में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications