मुकेश अंबानी- नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने की आलिया भट्ट के साथ उनके ब्रांड में साझेदारी

Isha Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani)अपने पिता की तरह ही बिजनेस पर अपना पूरा ध्यान देती हैं और हमेशा कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं। हाल ही में नीता अंबानी (Nita ambani) की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ मिलकर उनके कपड़ो के ब्रांड में साझेदारी की है। इसकी जानकारी खुद रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
बिजनेस में ईशा अंबानी की सफलता-
इस बात को सभी जानते हैं कि काफी समय से चर्चा थी कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड को विस्तार देने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए आलिया भट्ट के किड्सवेयर ब्रैंड एड-आ-मम्मा का अधिग्रहण कर सकती हैं।
आलिया से किया इस साझेदारी का ऐलान-
आलिया और ईशा साथ में बिजनेस करेंगी इसको लेकर खबरें तो हमेशा से आ रही थी परंतु बुधवार को दोनों की साझेदारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। ईशा की RRVL ने एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी खरीद ली है। RRVL और आलिया दोनों ने इस पर बयान जारी किया है।
आलिया ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा कि उन्हें इस साझेदारी के बारे में बताते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने लिखा, 'एड-आ-मम्मा एक बड़े दिल वाली छोटी कंपनी है। रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी है। हमारे बीच जो समान है, वो है, स्वदेसी, बच्चों के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के लिए लाभदायक तरीके से उत्पाद बनाने का उद्देश्य।'उन्होंने आगे लिखा, यह 2 माओं की साझेदारी है, जो इसे और खास बनाता है।
खबरों के अनुसार, RRVL ने किड्स और मैटरनिटीवेयर ब्रैंड एड-आ-मम्मा की 51 प्रतिशत साझेदारी खरीद ली है। कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के जरिए कंपनी पर्सनल केयर, बेबी फर्नीचर, बच्चों की किताबों और एनिमेटेड सीरीज के बाजार में भी विस्तार करेगी।
हालांकि, दोनों ही कंपनियों ने इस करार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि आगे चलकर ये कीमत को लेकर भी सारी बातें सामने आ जाएगी। खास बात ये ही कि आकाशा अंबानी की बहन ईशा अंबानी ने कहा कि दोनों कंपनियां पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझती हैं।


Click it and Unblock the Notifications