Mahakumbh में डुबकी लगाने के बाद वायरल हुईं Mukesh Ambani और Anant Ambani की शॉकिंग तस्वीरें

Ambani Family At Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) लगा हुआ है, जहां आम से लेकर खास लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं। बीते दिन अंबानी परिवार (Ambani Family) भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचा और इस दौरान उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
अंबानी परिवार की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत अबानी की जो फोटो सामने आई हैं, उनमें वो काफी बेहाल से नजर आ रहे हैं।
परिवार ने मिलकर लगाई डुबकी
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के साथ ही बड़े बेटे आकाश अंबानी बहू श्लोका छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका के साथ ही मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी महाकुंभ में डुबकी लगाती दिख रही हैं। अंबानी परिवार के 11 सदस्य महाकुंभ में पहुंचे थे।
महाकुंभ में मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ पहले तो चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। अंबानी परिवार ने मिलकर विश्व शांति यज्ञ भी करवाया और उसके बाद सभी गंगा में स्नान करते नजर आए। बता दें कि कुंभ में अंबानी परिवार भारी सिक्योरिटी के साथ आया है, महाकुंभ में स्नाम के दौरान सभी को स्पॉट किया गया, लेकिन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी नजर नहीं आईं।


Click it and Unblock the Notifications











