अफरा-तफरी में गोविंदा के साथ नजर आयेंगी मुग्धा

By Priya Srivastava

Actress Mugdha Godse back with Govinda. so Mugdha Godse is very happy about this film.
अभिनेत्री मुग्धा गोडसे के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां, खबर है कि बहुत जल्द मुग्धा अभिनेता गोविंदा के साथ एक फिल्म में नजर आनेवाली हैं। जिसका नाम हाल फिलहाल अफरा-तफरी रखा गया है। इस फिल्म में सुनील शेट्ठी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में मुग्धा ने यह फिल्म साइन की है और इसकी शूटिंग भी बहुत जल्द ही शुरू होनेवाली है।

सूत्रों की माने तो मुग्धा पाउल पडते पुढे नामक एक मराठी टैलेंट शो में जज के रूप में नजर आयी थीं। और इस शो को देख कर गोविंदा ने मुग्धा का नाम इस फिल्म के लिए निर्देशक को सुझाया था। खैर इस फिल्म के मिलने से मुग्धा भी काफी खुश हैं और कहती हैं कि गोविंदा तो मेरे पहले से ही पसंदीदा अभिनेता रहे हैं और खास कर उनका डांस मुझे बहुत प्रभावित करता है। आपको बता दें कि मुग्धा को हाल फिलहाल फिल्मों की सख्त जरूरत है, क्योंकि उनके पास फिल्में न के बराबर हैं। मुग्धा विल यू मेरी मी नामक एक और फिल्म भी कर रही हैं, जिसमें श्रेयस तलपड़े, सेलिना जेटली और राजीव खंडेलवाल भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X