'मुगलों के बारे में पता होना चाहिए लेकिन हमारे राजा महान थे', शिक्षा मंत्री से अक्षय कुमार आग्रह!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर काफी बिजी हैं और लगातार सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। वो अपनी फिल्म का प्रमोशन काफी जोरदार तरीके से कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में है और वो चाहते हैं कि हिंदी पाठ्यक्रम में एक बदलान होना जरूरी है। इस दौरान अक्षय कुमार एएनआई से बात कर रहे थे। उनका कहना था कि हमारे इतिहास को लिखा जाना काफी जरूरी है।
अक्षय कुमार बोले, ''हमारे इतिहास की किताबों में इसके बारे में लिखने वाला कोई नहीं है। मैं शिक्षा मंत्री से अपील करना चाहूंगा कि इस मामले को देखें और देखें कि क्या हम इसे संतुलित कर सकते हैं।

हमें मुगलों के बारे में पता होना चाहिए लेकिन हमारे राजाओं के बारे में भी पता होना चाहिए, वे भी महान थे।'' अक्षय कुमार का ये बयान सामने आने के बाद काफी चर्चा में है औऱ लोगों की इसको लेकर दो राय भी हैं।
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में मानुषी छिल्लर नजर आने वालीं हैं जो कि पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त लीड रोल मे है।
अब फिल्म कैसी है कैसी नहीं है, इस पर काफी चर्चा पहले से ही शुरू हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो पृथ्वीराज के अलावा मिशन सिंड्रेला, रक्षाबंधन, राम सेतु, सेल्फी, गोरखा, ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां और मोगुल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











