मुग्धा के सामने न्यूड होने से घबराए नील
मधुर भंडाकर की आगामी फिल्म जेल के लिए नील नीतिन मुकेश ने न्यूड सीन दिया है। इस सीन को मधुर ने केवल कुछ लोगों के सामने ही फिल्माया है। नील नही चाहते थे कि इस सीन को मुग्धा गोडसे भी देखें इसलिए उन्हें सीन की शुटिंग के समय वैनिटी वैन में जाकर बैठना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, '' फिल्म में नील एक कैदी की भूमिका में है। पहली बार जेल में आने के बाद पुलिस अधिकारी उनकी चेकिंग करते है जिसमें उनको न्यूड किया जाता है। नील इस सीन को लेकिर बहुत असहज थे वे नही चाहते थे कि इसे सब के सामने फिल्माया जाए इसीलिए मुग्धा को वैनिटी वैन में तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।''
मधुर यथार्थवादी निर्देशक माने जाते है। वे अपने फिल्म में हरसंभव यथार्थ दिखाने की कोशिश करते है। अपने कलाकारों को हर तरह के सीन के लिए तैयार करते है।
इस फिल्म में नील नीतिन मुकेश और मुग्धा गोडसे मुख्य भूमिकाओ में है।


Click it and Unblock the Notifications











